मुगलसराय: ग्राम कुढेखुर्द के पास पुलिस ने पकड़ा अंतरजनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग, बरामद हुईं 5 चोरी की बाइक, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस
मुगलसराय पुलिस को वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरजनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग के तीन शातिर सदस्यों को ग्राम कुढेखुर्द के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें, सात चोरी के मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया। आज शनिवार शाम करीब 04 बजे पुलिस द्वारा मामले का खुलासा किया।