प्रतापगढ़: एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर कार्रवाई, 8 घरेलू सिलेंडर किए गए जब्त
अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य के कारण आपूर्ति में संभावित व्यवधान एवं कालाबाज़ारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिले में जिला रसद अधिकारी के निर्देशन में प्रवर्तन टीम द्वारा सोमवार को प्रतापगढ़ शहर में कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान गांधी चौराहा, जीरो माइल चौराहा एवं महल दरवाज़ा क्षेत्र में मुख्य रूप से जांच की गई। इस दौरान 8 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर अचानक छाप