परैया: अशोक खेल मैदान परैया में स्काई नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, रफीगंज की सचिन 11 ने सूर्या को हराया
Paraiya, Gaya | Apr 8, 2026 परैया के अशोक हाई स्कूल के खेल मैदान में 'स्काई नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट' का आयोजन मंगलवार की रात हुआ। टूर्नामेंट में क्षेत्र की कुल 16 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य युवा जदयु प्रखंड अध्यक्ष गीतेश दांगी व समाजसेवी प्रिंस कुमार ने किया। फाइनल मुकाबला में रफीगंज के सचिन 11 ने सूर्या टीम को हराकर कप अपने नाम किया। अतिथि ने पुरस्कार वितरण किया।