🚫 मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश — NCORD की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित
मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री कोटा किरण कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
बैठक में अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण, शिक्षण संस्थानों के आसपास 50 मीटर की परिधि को नशामुक्त रखने हेतु विशेष अभियान, NDPS मामलों में जब्त प्रदर्शों के सुरक्षित रख-रखाव एवं संयुक्त निरीक्षण तथा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त संगठित गिरोहों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई पर बल दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने वीसी के उपरांत संबंधित विभागों को आपसी समन्वय मजबूत करते हुए विशेष अभियान, सतत निगरानी, लंबित मामलों के निष्पादन तथा डी-एडिक्शन एवं मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
नशामुक्त युवा, सुरक्षित समाज — जिला प्रशासन की प्राथमिकता।
#NCORD #नशामुक्ति #NDPS #जिलाप्रशासनजहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Sep 9, 2026