बहराइच: एफटीसी द्वितीय कोर्ट ने हत्या मामले के 2 आरोपियों को दिया दोषी करार, सुनाई आजीवन कारावास की सजा
हाता गाँव मे साल 1998 मे मेढ जोत की कहासुनी के बाद चार लोगों ने मोतीराम यादव की निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले मे राम लखन यादव राजितराम राममूरत और रामतेज के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओ मे मुक़दमा दर्ज हुआ था। मकदमे के ट्रायल के दौरान राममूरत और राजितराम की मौत हो चुकी है। इस मामले मे फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट नम्बर 2 ने दो अभियुक्तो को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है