बहराइच: जिले में पकड़ा गया मादा भेड़िया, लाया गया डीएफओ कार्यालय
जिले में आम लोगों के लिए आतंक का पर्याय बने एक और मादा भेड़िया वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। उसे डीएफओ कार्यालय लाया गया है। एक और भेड़िया के पकड़े जाने से वन विभाग के साथ गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है।महसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसैया चूड़ामणि गांव में वन विभाग ने भेड़िया को पकड़ने के लिए पिंजरा और जाल लगाया था।