बहराइच: महसी तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में जंगली जानवर के हमले में महिला व बुजुर्ग हुए घायल,अस्पताल में इलाज जारी
जिले के महसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग गांव में जंगली जानवर के हमले में महिला व एक बुजुर्ग घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजन का कहना है कि भेड़िये के हमले में दोनों घायल हुए हैं। वहीं इस विषय में डीएफओ बहराइच द्वारा बताया गया कि भेड़िये के हमले की पुष्टि नहीं हो रही है। इलाज जारी है।