बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निकायों की समीक्षा बैठक संपन्न डीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
निकायों के कार्यों की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान दम मोनिका रानी ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए पुरुष एवं महिलाओं के लिए शौचालय का निर्माण कराया जाए। डीएम ने निर्देश दिया है कि सभी निकाय समुचित साफ सफाई पूरा उत्थान व जल निकासी पर विशेष ध्यान दें।