बहराइच: कग्गर गांव के पास तालाब में डूबकर एक बालक की हुई मौत, साथियों के साथ तालाब में नहाते समय गहराई में चले जाने पर हुआ हादसा
कुछ बालक कग्गर गांव के पास तालाब में नहा रहे थे। इसी दौरान एक बालक गहराई में चले जाने पर डूब गया। तैराकों की कड़ी मशक्कत से बालक का शव बरामद होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को मार्च्युरी में रखवाया गया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।