नावकोठी: पहसारा में मैराथन दौड़ का आयोजन, कन्हैया कुमार बने चैंपियन
नावकोठी प्रखंड के पहसारा श्री कृष्णा मेला समिति के तत्वाधान में 6 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ पहसारा से प्लस टू स्कूल नावकोठी के खेल मैदान तक आयोजित किया गया। इसमें कन्हैया कुमार ने सफलता हासिल कर चैंपियन बना। इस अवसर पर प्रमुख अनीता देवी, मुखिया निभा देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सभी विजेता को सम्मानित किया।