बंदगांव: कुम्हार जरकी गांव में मां मनसा की श्रद्धापूर्वक पूजा, डॉ. विजय गागराई ने की सुख-समृद्धि की कामना
बंदगांव प्रखंड की कराईकेला पंचायत के कुम्हार जरकी गांव में सोमवार को मां मनसा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। इस अवसर पर समाजसेवी सह भाजपा नेता डॉक्टर विजय सिंह गागराई शामिल हुए। उन्होंने माता के समक्ष माथा टेककर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।