पटना ग्रामीण: बिहार पुलिस मुख्यालय में ADG कुंदन कृष्णा ने कहा, संजीव मुखिया हमारे निशाने पर हैं
नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय में सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे एडीजी कुंदन कृष्णन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि संजीव मुखिया हमारे टारगेट हैं। संजीव मुखिया के संपत्ति को खंगाला जाएगा और इसके अलावा संजीव मुखिया के जितने सगे संबंधी हैं उनके संपत्ति की भी जांच की जाएगी।