अजमेर: अजमेर में बिना डॉक्टर की पर्ची के बिक रहे नशे के इंजेक्शन, चार मेडिकल स्टोर पर गिरी गाज, एक का लाइसेंस निरस्त
Ajmer, Ajmer | Jul 31, 2026 शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर में बड़ी कार्रवाई: चार मेडिकल स्टोर पर गिरी गाज, एक का लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त,जिले में औषधि नियंत्रण विभाग ने दवा नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार मेडिकल स्टोरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। दरगाह बाजार स्थित ख्वाजा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त कर दिया।