पैसा ही पैसा जितना जनता को परेशान करो - पटना एडीएम और उनकी सब रजिस्ट्रार पत्नी के ठिकानों से 1 करोड़ कैश बरामद!
पटना के एडीएम (आपूर्ति) रविन्द्र कुमार दिवाकर व उनकी पत्नी कुमारी स्वीटी, सब रजिस्ट्रार (दानापुर) के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी जारी है।
अब तक करीब ₹1 करोड़ नकद, 48 घड़ियां, सोने-चांदी के आभूषण और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद होने की बात सामने आई है।
विजिलेंस के अनुसार, पिछले 9 वर्षों में रविन्द्र कुमार ने करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है। मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है और जांच जारी है।
बस यही कारण है कि हम BPSC वालों को बधाई देना ही छोड़ दिये हैं। बिना जनता का खून चूसे रिटायर हो जाएं वही इस समाज पर इनका एहसान होगा। 😏
इनके घड़ियों का कलेक्शन कमेंट में मिलेगा। #BiharNews