कटनी नगर: कटनी वर्षी महोत्सव की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा
कटनी के हरे माधव दरबार में 9 और 10 अक्टूबर को होने वाले वर्षी महोत्सव की तैयारियों का कलेक्टर आशीष तिवारी और एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जायजा लिया। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।