बिजावर: विधायक बबलू शुक्ला ढौंढ़न गांव में जनता के बीच, विस्थापितों को कल से प्लॉट देने का किया ऐलान
गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे राजेश शुक्ला उर्फ बबलू शुक्ला भोपाल से लौटते ही ढौंढ़न गांव पहुंचे और जमीन पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने घोषणा की कि विस्थापित परिवारों को ग्राम पंचायत काबर के करोंदिया गांव में सड़क, पानी और बिजली जैसी सुविधाओं वाले प्लॉट कल से दिए जाएंगे। विधायक ने भरोसा दिलाया कि किसी भी निर्दोष ग्रामीण के साथ अन्याय नहीं होगा।