थाना औंग क्षेत्रांतर्गत बिंदकी फार्म गांव में बाढ़ संभावित परिस्थितियों में आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों एवं विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय की समीक्षा के उद्देश्य से आज एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी जिम्मेदारियों एवं कार्ययोजना का प्रदर्शन किया गया तथा संभावित आपदा की स्थिति में की जाने वाली कार्यवाही का अभ्यास किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान लाभार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया संपादित की गई तथा संबंधित विभागों द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित व्यवस्थाओं का प्रदर्शन किया गया।
इसके अतिरिक्त भवन ध्वस्तीकरण (Building Collapse) की काल्पनिक स्थिति निर्मित कर यह अभ्यास किया गया कि तेज आंधी अथवा बाढ़ के कारण किसी भवन के क्षतिग्रस्त होने अथवा ध्वस्त होने की स्थिति में उसमें फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित निकालकर चिकित्सीय सहायता किस प्रकार उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान खोज एवं बचाव (Search & Rescue), प्राथमिक उपचार तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाने की समस्त प्रक्रियाओं का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया।
महोदय द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेंगी, जिससे वास्तविक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय एवं आपदा प्रबंधन की कार्यक्षमता और अधिक प्रभावी हो सके।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से प्रशासन को अवगत कराया गया। महोदय द्वारा आश्वस्त किया गया कि बाढ़ आगमन से पूर्व जिन समस्याओं का निराकरण संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से निस्तारित कराने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा, के संबंध में #spfhr की बाइट ।
9 views | Fatehpur, Uttar Pradesh | Jun 11, 2026