बक्सर: जिले में छापेमारी अभियान: 16 अभियुक्त गिरफ्तार, 1 लाख 75 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Dec 21, 2024 बक्सर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में छापेमारी कर 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बक्सर पुलिस ने सुबह 11 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पाॅक्सो एक्ट में 1, शराब के सेवन में 10, शराब बरामदगी में 4 व अन्य मामलों में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं वाहन चेकिंग अभियान में 1 लाख 75 हजार 500 रूपए जुर्माना वसूला है।