भिंड नगर: चरथर: पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
भिंड देहात थाना इलाके के मानपुरा गांव में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाले पति और उसके दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर चरथर गांव के पास से आरोपियों को पकड़ा है।दरअसल 30 मार्च को मृतका प्रियंका के पिता रमेश बाबू प्रजापति को सूचना मिली थी कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।मौके पुलिस भी पहुंची थी