मंझनपुर: महावाघाट पुलिस ने ट्रक लूटकांड के अपराधी को भेजा जेल, एसपी बोले- 12 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज, जल्द दिलाएंगे सजा
महेवाघाट पुलिस और यूपी एसटीएफ को एक बड़ी सफलता मिली है। ट्रक लूटकांड में वांछित चल रहे कुख्यात अपराधी तनवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तनवीर प्रतापगढ़ का रहने वाला है और उसके खिलाफ प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में 12 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जल्द ही सजा दिलाएंगे।