मंझनपुर: करारी के मदर इंडिया इंटर कॉलेज में शोक सभा, छात्रों ने मोमबत्तियों के साथ पहलगाम हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए बेगुनाह नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए करारी कस्बा स्थित मदर इंडिया इंटर कॉलेज में गुरुवार को समय 11 बजे एक भावभीनी शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मोमबत्तियां जलाकर ईश्वर से प्रार्थना की और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ हुई है।