रामगंजमण्डी: ताकली डैम की खुली पाइपलाइन ने किसान की फसल उजाड़ी, 3 बीघा लहसुन पानी में डूबकर खराब, लाखों का नुकसान
चेचट क्षेत्र के ताकली डैम की सिंचाई पाइपलाइन से खेत में पानी भरने के कारण एक किसान की करीब 3 बीघा लहसुन की फसल खराब हो गई। बुधवार शाम करीब 5 बजे किसान से मिली जानकारी के अनुसार डैम की मुख्य पाइपलाइन का मुंह खुला रहने से पानी खेत में पहुंच गया। इससे पूरा खेत पानी से भर गया और लहसुन की फसल जलमग्न हो गई। किसान ने बताया कि लहसुन की बुआई, खाद, बीज और मजदूरी पर उस