उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना सेक्टर-63 पुलिस और एक संदिग्ध बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, गढ़ी गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार एक संदिग्ध ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पीछा करने के दौरान बाइक फिसलकर गिर गई, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसकी पहचान शुभम उर्फ शिवम उर्फ शुभम राजपूत (28) के रूप में हुई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर बाइक, .315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी के खिलाफ नोएडा और दिल्ली के विभिन्न थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
.
.
.
.
#Noida #NoidaPolice #PoliceEncounter #Sector63 #UttarPradesh #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #CrimeNewsHindi #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Oct 16, 2026