उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मस्जिद से सटे एक मकान में जोरदार विस्फोट होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के करीब एक दर्जन मकानों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस मकान में विस्फोट हुआ, वहां कथित तौर पर पटाखों का बड़ा जखीरा रखा हुआ था। धमाके में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विस्फोट के वास्तविक कारणों और मकान में पटाखे रखे होने की बात की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
.
.
.
.
#Raebareli #UttarPradesh #UPNews #BlastNews #Explosion #RaebareliNews #BreakingNews #PoliceInvestigation #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Oct 16, 2026