गोपालगंज: मसान थाना गांव में विवाद के चलते आरोपी ने युवक पर तलवार से हमला कर घायल किया, सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के मसान थाना गांव में आपसी विवाद को लेकर आरोपी ने एक युवक के ऊपर तलवार से हमला कर उसे गुरुवार की शाम 4:00 बजे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा आपसी विवाद को लेकर गाली-गलौज किया जा रहा था।