गोपालगंज: थावे के डायट महिला छात्रावास में रसोइया ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
थावे डायट परिसर के महिला छात्रावास के एक बन्द कमरे में पंखे से लटकता युवती का शव पुलिस ने बरामद किया ।शव मिलते ही डायट परिसर में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।मृतक युवती की पहचान उचकागांव थाना के वृन्दावन मौजे गांव निवासी स्व अमरजीत राम कि 18 वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी के रूप में की गई।