गोपालगंज: महेंद्र महिला महाविद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, सदर एसडीपीओ प्रांजल हुए शामिल
शहर के महेंद्र महिला कॉलेज में युवा साप्ताहिक दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में पहुंचे सदर एसडीपीओ प्रांजल के द्वारा बेहतर पेंटिंग बनाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ प्रांजल ने गुरुवार की दोपहर तीन बजे दी।