लखीसराय: अपराध नियंत्रण को लेकर लखीसराय जिले में पुलिस ने चलाया रोको टोको अभियान
रविवार एवं सोमवार के बीच रात जिले में मध पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस द्वारा जिले भर में विशेष रोको -टोको अभियान चलाया गया. सोमवार अपराह्न 12:52 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट पर इसकी जानकारी दी गई. पुलिस ने जगह-जगह वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली तथा पूछताछ की.