जतारा: हनुमान जन्मोत्सव पर बगीचा मंदिर में गूंजा सुंदरकांड पाठ, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बगीचा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्तिमय माहौल में प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी की आराधना की। पूरे मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।