ओरमांझी: समाहरणालय में उपायुक्त ने स्वास्थ्य और समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा की, लापरवाही पर दिखाई सख्ती
समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार शाम करीब पांच बजे स्वास्थ्य और समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने लापरवाही पर सख्ती बरतते हुए बेड़ो और मांडर की पर्यवेक्षिकाओं को कम नामांकन पर शोकॉज जारी कर वेतन रोकने का आदेश दिया गया। वहीं इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी भवन निर्माण में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।