ग्वालियर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा का पर्व केन्द्रीय जेल की सुरभि गौशाला में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया गौमाता का पूजन,
ग्वालियर। जिले में गोवर्धन पूजा का पावन पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। जिले का मुख्य आयोजन केन्द्रीय जेल परिसर स्थित सुरभि गौशाला में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मंत्री श्री तोमर ने वैदिक परंपरा के अनुसार विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की तथा गौमाता का पूजन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में उज्जैन की तिलकेश्वर महादेव गौशाला में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार गौसेवा, गौसंवर्धन और पशुपाल