वकील द्वारा मीडिया एवम पत्रकार को दी मां की गालियां, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,
ग्वालियर। ग्वालियर मेले में आतिशबाजी की दुकानों के सचिव हरीश दीवान एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। इस बार मामला सीधे मीडिया और पत्रकारों से जुड़ा है।
बताया जा रहा है कि इस वर्ष मेले में आतिशबाजी की दुकानों के आवंटन को लेकर कथित अनियमितताओं, अवैध दुकानों की कालाबाजारी और अवैध वसूली के आरोपों के चलते हरीश दीवान पहले से ही चर्चाओं में हैं।
इसी बीच एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें हरीश दीवान एक पत्रकार को कथित तौर पर मां की गालियां देते और मीडिया को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। जब पत्रकार ने इस अभद्र व्यवहार का विरोध किया तो उन पर भी आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। वीडियो में पत्रकार के साथ अभद्रता किए जाने का दृश्य भी दिखाई दे रहा है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर पत्रकारिता जगत में भी चर्चा शुरू हो गई है।
सबसे बड़ा �