पटियाली: थाना जैथरा के ग्राम लालगढ़ी से पटियाली थाना पुलिस ने 1 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
पटियाली थाना पुलिस ने ग्राम लालगढ़ी थाना जैथरा से 1 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कोतवाली SHO गोविंद बल्लभ शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने वारंटी अभियुक्त संतोष पुत्र सोनेलाल निवासी ग्राम लालगढ़ी थाना जैथरा जिला एटा को उसी गांव से गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया।