ऊन: शामली जिले के गांव हथछोया में तांत्रिक क्रिया के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में खौफ, थानाध्यक्ष को जांच के दिए गए निर्देश
Un, Shamli | Jul 12, 2026 शामली के झिंझाना क्षेत्र के गांव हथछोया में कथित तौर पर तांत्रिक क्रिया के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। आरोप है कि गांव में तांत्रिक क्रिया के अवशेष मिल रहे हैं और पहले भी गांव में तंत्र-मंत्र की क्रिया के चलते अपराध भी सामने आ चुका है। प्रकरण में पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया की शिकायत पर प्रभारी निरीक्षक झिंझाना को जांच के निर्देश दिए है।