रजौली: चौकीदार पर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी
Rajauli, Nawada | Jun 11, 2026 रजौली थाना क्षेत्र के अंधरवारी गांव में गुरुवार दोपहर चौकीदार अनिल पासवान पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना उस समय हुई जब वह आधार कार्ड बनवाने के लिए साइबर कैफे गए थे। घात लगाए हमलावरों ने उन पर कई वार किए और फरार हो गए।