जमुई: बंगाल पुलिस ने आरजू मलिक को चौडीहा के पास से गिरफ्तार किया, पीड़िता ने समाहरणालय में SP को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Oct 8, 2024 बंगाल के टीएमसी नेता धनंजय चौबे की हत्या मामले में जमुई के चौडीहा के पास से आरजू मलिक की गिरफ्तारी को बंगाल के पुरुलिया से गिरफ्तारी दिखाने को लेकर सनोवेर नाज ने एसपी चंद्रप्रकाश को आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे ग्रामीणों ने बताया कि सभी लोगों के सामने ही चौडीहा के पास से आरजू मलिक की गिरफ्तारी हुई है।