पटना ग्रामीण: जेडीयू एमएलसी संजय सिंह के सरकारी आवास पर लगी आग, दमकल टीम ने मौके पर आग पर काबू पाया
जेडीयू MLC संजय सिंह के सरकारी आवास 22 एम स्ट्रैंड रोड में गुरुवार को आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद पहले दमकल की मोटर बाइक मौके पर पहुंची और उसके बाद दमकल की बड़ी गाड़ी भी पहुंची। वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 10:15 बजे एमएलसी संजय सिंह के आवास पर आग लगने की सूचना वायरलेस के माध्यम से प्राप्त हुई।