🔥 इस वक़्त की बड़ी खबर
चुराह में भीषण अग्निकांड
भरनी गांव में कच्चा मकान जलकर राख, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा
सुरेंद्र ठाकुर
चुराह। उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत चरड़ा के भरनी गांव में सोमवार देर शाम अचानक आग लगने से एक कच्चा मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। मकान गांव निवासी साभो पत्नी स्वर्गीय जुमु का बताया जा रहा है।
आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि घटना के समय घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि मकान में रखा घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू किए। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण आग बुझाने में जुटे हुए थे।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद प्रभावित परिवार के सामने नुकसान की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का जायजा लेकर पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।
📍 खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 7018586290
Chamba, Chamba | Sep 15, 2026