सिमडेगा: ठगी मामले में चार वर्षों से फरार अभियुक्त गिरफ्तार
सिमडेगा में छिपकर रह रहे छत्तीसगढ़ निवासी हितेश्वर साहू उर्फ गोलू को ठेठईटांगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को दोपहर 2 बजे सर्किल इंस्पेक्टर ईजी बागे ने बताया कि एसपी श्रीकांत एस. खोटरे को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। आरोपी ठेठईटांगर थाना कांड संख्या 37/2022 में करीब 1.17 लाख रुपये की ठगी के मामले में चार वर्षों से फरार था।