अमरिया: अमरिया में किसानों ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
अमरिया के रामलीला परिसर में भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज उठाई। जिलाध्यक्ष पतिराम कश्यप के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह को सोमवार को 2 बजे ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान एडीओ पंचायत अतुल पाठक भी मौजूद रहे। ज्ञापन में मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप ने बताया किसानों ने खतौनी में अंश निर्धारण, ग्राम पंचायत की जमीन