गढ़वा से बड़ी खबर, आठ घंटे में पांच गिरफ्तार!
गढ़वा जिले से बड़ी खबर! शादी के नाम पर ₹1.20 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश!
झारखंड के गढ़वा जिले में शादी कराने के नाम पर कथित ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गढ़वा पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक युवक से शादी तय कराने के नाम पर ₹1 लाख 20 हजार की ठगी की गई।
बताया गया है कि गिरोह दूसरे राज्यों के अविवाहित युवकों को निशाना बनाता था। आरोप है कि एक नाबालिग लड़की को बालिग बताकर शादी का झांसा दिया गया और रकम लेने के बाद लड़की नगर उंटारी रेलवे स्टेशन पर चकमा देकर फरार हो गई।
#GarhwaNews #JharkhandNews #GarhwaPolice #NagarUntari #CrimeNews #BreakingNews #JharkhandCrime #MarriageFraud #Garhwa #JharkhandDrishtiNews #HindiNews #LatestNews #PoliceAction #MadhyaPradeshNews #SonbhadraNews
Garhwa, Garhwa | Oct 16, 2026