गुना नगर: गुना में मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई, खाद्य विभाग ने म्याना नयापुरा में दुकानों से लिए सैंपल
गुना कलेक्टर केके कन्याल के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट खोरों पर कार्यवाही की। 25 अप्रैल को जिला अधिकारी ने बताया, गुना नयापुरा कोलपुरा में ममता डेयरी आस्था डेयरी और म्यान में पंजाबी गुर्जर दूध डेरी, नीलम सिंह गुर्जर दूध डेयरी, अनिल धाकड़ दूध डेयरी से गाय भैंस का दूध दही मावा कोल्ड ड्रिंक के सैंपल लिए। जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही करेंगे।