राऊ: तेज रफ्तार आयशर ने टेक्सी कार को मारी टक्कर, राऊ गोल चौराहे पर हुई घटना, फरियादी ने दर्ज कराई शिकायत
Rau, Indore | Mar 30, 2025 इंदौर के राऊ के गोल चौराहे पर फरियादी मथुरालाल मेघवाल अपनी टेक्सी कार से राऊ से आईआईएम कॉलेज सवारी लेने जा रहे थे। तभी श्री मिनेष अस्पताल राऊ के पास पहुंचते ही पीछे से एक आयशर वाहन का चालक अपनी गाड़ी को तेज गति और लापरवाही से चलाता हुआ आया और फरियादी की टेक्सी कार में टक्कर मार दी। इस टक्कर से टेक्सी कार के पिछे का दरवाजा और अन्य हिस्से टूट-फूट गए।