राऊ: इंदौर-नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू, यात्रियों को मिलेगी सुविधा, दोनों तरफ से दो-दो फेरे होंगे
Rau, Indore | Mar 29, 2025 इंदौर से नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया है। जो यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी, जिससे यात्रियों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी। जिसमें यह स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से 28 और 30 मार्च को और इंदौर से 29 और 31 मार्च को चलेगी।