गोवर्धन: पुरानी रंजिश के चलते दंपती पर जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले 4 हमलावर गिरफ्तार
पुरानी रंजिश के चलते दंपती को जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले 4 हमलावरों को बरसाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर करहला गांव के रास्ते से घेराबंदी कर दबोच लिया है।यह पूरी वारदात बीते अप्रैल महीने की है। एक महिला ने थाना बरसाना में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था