पीरटांड: सड़क नहीं होने से गर्भवती को 4 किमी खाट पर ढोया, दालुवाडीह के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग।
पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन पंचायत अंतर्गत दालुवाडीह* गांव में शनिवार सुबह 9 बजे प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला को ग्रामीणों ने खाट पर लादकर करीब *4 किमी* पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।ग्रामीणों के अनुसार एक माह पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी। बार-बार मांग के बावजूद अब तक गांव तक सड़क नहीं बनी है।