पटना ग्रामीण: पटना में TRE-4 अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, वैकेंसी जारी करने की मांग कर रहे अभ्यर्थी
TRE-4 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश शुक्रवार को पटना की सड़कों पर देखने को मिला। दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में छात्र पटना कॉलेज परिसर पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अभ्यर्थियों की मांग है कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जल्द से जल्द TRE-4 की वैकेंसी जारी की जाए ताकि भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सके। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने