डिड़ोखरी स्कूल में वित्तीय अनियमितता और वित्तीय रिकॉर्ड गायब करने का मामला: तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य पर 30 लाख रुपये का हिसाब न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांगज़्ज़्ज़
पहाड़गढ़ (मुरैना)। विकासखंड पहाड़गढ़ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिड़ोखरी से एक गंभीर वित्तीय अनियमितता और अभिलेख गायब करने का मामला सामने आया है। वर्तमान प्राचार्य ने संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण संभाग ग्वालियर को पत्र लिखकर तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और स्कूल का 30 लाख रुपये का आय-व्यय रिकॉर्ड वापस दिलाने की मांग की है।
30 लाख रुपये का रिकॉर्ड और बैंक जमा नहीं हुआ
पत्र के अनुसार, उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री धननतार शर्मा 25 अक्टूबर 2022 से 3 अगस्त 2026 तक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदस्थ थे। आरोप है कि इस अवधि के दौरान विद्यालय का शासकीय धन बैंक में जमा नहीं कराया गया। प्रभार से मुक्त होने के बावजूद तत्कालीन प्राचार्य द्वारा लगभग 30 लाख रुपये का लेखा-जोखा और अन्य आवश्यक अभिलेख वर्तमान प्रशासन को नहीं सौंपे गए हैं।
बिना कार्य कराए 4.50 लाख रुपये आहरित करने के आरोप
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि विद्यालय की सामान्य मरम्मत के लिए लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा 4.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे, जिन्हें विकासखंड पहाड़गढ़ के प्रभारी शिक्षा अधिकारी श्री रामऔतार सिंह सिकरवार द्वारा आहरित कर लिया गया।
15 अप्रैल 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी के एडीईओ श्री महेश मावई को दिए गए पंचनामे में समस्त स्टाफ ने प्रमाणित किया है कि विद्यालय में 4.50 लाख रुपये का कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। इसके बावजूद अब तक इस मामले पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
अतिथियों की नियुक्ति में घोर अनियमितता और जावक रजिस्टर छिपाने का आरोप
तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य पर यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने जावक रजिस्टर छिपाकर रखा है और विद्यालय में अफवाहें फैलाकर माहौल दूषित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, अंग्रेजी विषय के दो पद स्वीकृत होने और दोनों पर शासकीय शिक्षक पदस्थ होने के बावजूद नियमों को ताक पर रखकर अपनी परिचित महिला को अतिथि शिक्षक के रूप में रखा गया, जो घोर अनियमितता को दर्शाता है।
नामांकन और बोर्ड परीक्षा कार्य प्रभावित
प्राचार्य ने पत्र में स्पष्ट किया है कि आय-व्यय और शासकीय रिकॉर्ड न मिलने के कारण विद्यालय के संचालन में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के नामांकन और बोर्ड परीक्षा से संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
इस संबंध में पूर्व में जिला शिक्षा अधिकारी मुरैना को भी सूचित किया जा चुका था। वर्तमान प्राचार्य ने संयुक्त संचालक से मांग की है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द विद्यालय के अभिलेख वापस दिलाए जाएं, ताकि विद्यार्थियों का कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।इन आरोपों की morena breaking पुष्टि नहीं करता है जब तक जांच सिद्ध नहीं होती है Collector Office Morena Sonu Agrawal Morena Breaking @highlight Patrakaar Devendra Singh Rajput BJP Madhya Pradesh रामचित्र सिंह गुर्जर महाना Public Morena Mahesh Gurjar Kheru Gurjar PUBLIC APP Public हरिओम गौड़
Morena, Morena | Aug 25, 2026