ग्वालियर के मेला ट्रैफिक थाना में पदस्थ ASI भानु प्रताप सिंह गुर्जर ने थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में ASI ने सीधे आरोप लगाया कि पिछले करीब छह महीनों से शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों के माध्यम से कथित रूप से अवैध वसूली कराई जा रही है।
भानु प्रताप सिंह गुर्जर ने गोले का मंदिर, डीडी नगर, पानी की टंकी, 7 नंबर और अटल गेट सहित कई स्थानों का उल्लेख करते हुए प्रति पॉइंट 8 हजार से 20 हजार रुपये तक मासिक वसूली का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने या छुट्टी मांगने पर पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना की जाती है।
ASI ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए CCTV फुटेज, संबंधित पुलिसकर्मियों के मोबाइल और बैंक खातों की जांच कराने की मांग की है। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और थाना प्रभारी का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। #gwalior #GwaliorNews #BJPGovernment #BJP Gwalior Police
Morena, Morena | Aug 26, 2026