कोंडागांव: कोंडागांव जिले में किसानों के लिए बनाए ओपन शेड में व्यापारियों ने किया कब्जा,दिया नोटिस।
जिले के किसान अपनी उपज बेचने के लिए जब शहर में लाते हैं तो उन्हें परेशानी ना हो इसके लिए मंडी ने उनके लिए ओपन शेड बना रखा है।दो-तीन वर्ष पूर्व इस जगह सीआरपीएफ के जवान रह रहे थे अब वह चले गए हैं। इसके बाद इन फड़ों पर व्यापारियों ने अपना कब्जा कर रखा है जो निरंतर जारी है।